भारत
कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 13 सितंबर तक टाली सुनवाई
Deepa Sahu
11 Aug 2021 5:43 PM IST

x
कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह और भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई 13 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है. आपको बता दें कि कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था. इस मामले को रद्द करने के लिए कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर आज यानी बुधवार को सुनवाई हुई.
Next Story





