भारत
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी महिला से प्रेम करते हैं...लेकिन...
jantaserishta.com
4 April 2024 10:55 AM IST

x
कहा- उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर भी बोला है। कंगना ने गांधी परिवार के दोनों ही नेताओं को हालात का मारा बताया है। उन्होंने इस सबके के लिए दोनों की मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। कंगना ने कहा, 'राहुल गांधी महत्वाकांक्षी मां के पुत्र हैं। वह हालात के मारे हुए हैं। वह जिंदगीं में कुछ और बहुत ही बेहतर कर सकते थे, लेकिन उनकी मां ने उनपर दबाव बनाया।'
आज तक को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने राहुल की पारिवारिक जिंदगी पर भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा, ''सुनने में आता है राहुल गांधी किसी महिला से प्रेम करते हैं। उनकी शादी नहीं हो पाई। उनका ना तो परिवार बस पा रहा है और ना ही करियर बन पा रहा है। उनके ऊपर परिवार का दबाव बना हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में भई ऐसे कई बच्चे हैं। उनसे जबरदस्ती एक्टिंग करवाई जाती है। राहुल और प्रियंका का भी यही हाल है।''
कंगना रनौत ने कहा, ''राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही अच्छे बच्चे हैं। लेकिन उनकी मां ने दोनों को ही परेशान कर दिया है। दोनों का राजनीति में कोई फ्यूचर नहीं है।''
Tagsहिमाचल प्रदेशमंडी लोकसभा सीटकंगना रनौतराहुल गांधीHimachal PradeshMandi Lok Sabha seatKangana RanautRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





