भारत

विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत

jantaserishta.com
13 Aug 2026 1:05 PM IST
विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
x
नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को संसद में हंगामे को देखते हुए मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने पूरी तरह से संसद का माहौल खराब करके रखा है।
विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है। इन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह से खराब कर रखा है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी होम मिनिस्ट्री से सवाल पूछते हैं, फिर भी कहते हैं कि वे गृह मंत्री को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा बर्ताव है? वे चर्चा की मांग करते हैं लेकिन जब उन्हें चर्चा का ऑफर मिलता है, तो वह कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए। इसका तो बस एक ही मतलब है कि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है। ये सब विकास, देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था या रक्षा से जुड़े मुद्दे खत्म हो जाने के बाद, वह यहां बस नखरे कर रहे हैं।"
इसके साथ ही भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भी मीडिया संग बातचीत में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास चर्चा मे भाग लेने की हिम्मत ही नहीं है, तो वे जवाब क्या सुनेंगे। उन्होंने कहा, "जवाब सुनने की हिम्मत होनी चाहिए, जो उनके पास नहीं है। चर्चा में भाग लेने की हिम्मत उनकी हो नहीं रही है, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। देश में जो भ्रष्टाचार चल रहा है, उसकी नीव कांग्रेस पार्टी द्वारा रखी गई है।"
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी जनता के दिलों से खेलती चली आई है और अभी भी यही कर रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। जनता ने उन्हें चर्चा में भाग लेने, उनका दुख-दर्द सुनने के लिए चुना है। विपक्ष सिर्फ अपने आपको सर्वोपरि दिखाने के लिए ये सब कर रहा है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने ठुकरा दिया है। उनके पास कहने के लिए कुछ है ही नहीं और सदियों पुरानी पार्टी पैरासाइट बनकर रह गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story