भारत

कंगना, राजामौली, चिरंजीवी ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश को दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
13 Dec 2024 11:13 AM IST
कंगना, राजामौली, चिरंजीवी ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश को दी शुभकामनाएं
x
मुंबई: कंगना रनौत, एसएस राजामौली, आयुष्मान खुराना और जूनियर एनटीआर सहित अन्य कलाकारों ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत के बाद डी. गुकेश की प्रशंसा की। डी. गुकेश ने गुरुवार को 14 राउंड वाले मैच में चीन के डिंग लीरेन को हराकर शतरंज में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया।
चेन्नई के इस खिलाड़ी ने महज 18 साल की उम्र में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के स्कोर से हराया और विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए। विश्वनाथन आनंद के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे भारतीय बन गए।
मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शतरंज के बादशाह को शुभकामनाएं दीं। एस.एस. राजामौली ने लिखा है कि दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बनने और विश्व स्तर पर देश को गौरवान्वित करने के लि डी. गुकेश को बधाई। जय हिंद। चिरंजीवी ने लिखा है कि वाह! मेरा दिल गर्व से भर गया है। प्रिय डी. गुकेश क्या अद्भुत उपलब्धि है। भारत को आप पर गर्व है। 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन और इतिहास में केवल दूसरे भारतीय बनने पर बधाई।
इसे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने लिखा है कि "वाह भारतीय शतरंज के लिए एक अद्भुत और ऐतिहासिक दिन। देश को युवा गुकेश पर बहुत गर्व है, जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। जैकी श्रॉफ ने लिखा है कि डी. गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है, वह अब तक के सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं। बधाई हो।
जूनियर एनटीआर ने गुकेश को भविष्य में और जीत को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन को हार्दिक बधाई। आप यूं ही चमकते रहो। आयुष्मान खुराना ने हाल ही में एक पोस्ट किया जिसमें लिखा- भारत के गुकेश ने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story