भारत
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, जानें कैसे हुआ ये सब?
jantaserishta.com
27 March 2023 9:42 AM IST

x
दुर्घटना के बाद कम से कम 23 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो और घायल लोगों की मौत हो गई, जो 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गए थे। इसी के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय गजेंद्रन और 35 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। दोनों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। विस्फोट 22 मार्च को कांचीपुरम के वल्लाथोत्तम में एक पटाखा यूनिट में हुआ था।
घटना के बाद फैक्ट्री के मालिक नरेंद्रन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मरने वालों के परिजनों को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
दुर्घटना के बाद कम से कम 23 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Tagsकांचीपुरम पटाखा फैक्ट्री विस्फोटतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसकांचीपुरमkanchipuram firecracker factory blasttamilnadutamilnadu newstamilnadu policekanchipuram
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





