
x
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। इनमें सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा है। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे और छिंदवाड़ा के उम्मीदवार नकुलनाथ के अलावा धर्मपत्नी अलका नाथ व पुत्रवधू प्रिया नाथ के साथ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद शिकारपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा की जनता पर विश्वास है। 45 साल में हुए विकास के लोग गवाह हैं। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में नकुलनाथ का भाजपा के विवेक बंटी साहू से मुकाबला है। भाजपा ने इस संसदीय सीट पर पूरी ताकत झोंक रखी थी, वहीं कमलनाथ अपने परिवार के साथ चुनाव मैदान में डटे रहे। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह छिंदवाड़ा में भी मतदाताओं में मतदान को लेकर खास उत्साह है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





