भारत

लिफ्ट गिरने से बाल-बाल बचे कमलनाथ, सीएम शिवराज ने किया कॉल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
22 Feb 2021 8:47 AM IST
लिफ्ट गिरने से बाल-बाल बचे कमलनाथ, सीएम शिवराज ने किया कॉल, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब अस्पताल की वो लिफ्ट नीचे गिर गई, जिसमें कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य नेता सवार थे. दरअसल रविवार को कमलनाथ इंदौर में थे और जब उन्हें पता चला कि पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो वे उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने निजी अस्पताल पहुंच गए. कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी मौजूद थे. अस्पताल पहुंचने के बाद रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हो गए, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई.

इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया. लिफ्ट गिरते ही कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात जवान नीचे की ओर भागे. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस लिफ्ट में सवार थे, उसके गिरने की खबर सुनकर इंदौर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में लिफ्ट इंजीनियर को बुलाया गया और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कमलनाथ समेत सभी नेताओं को बाहर निकाला गया. गनीमत यह रही कि लिफ्ट में सवार किसी भी नेता को चोट नहीं आई


शिवराज ने कमलनाथ से फोन पर की बात
लिफ्ट गिरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर कमलनाथ से चर्चा की. उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 'इंदौर के निजी अस्पताल में लिफ्ट में सवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी और अन्य साथियों के गिरने की जानकारी मिली. फोन पर उनका कुशलक्षेम पूछा है. ईश्वर की कृपा से सभी सकुशल हैं. इंदौर कलेक्टर को इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं'. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट को आप यहां भी पढ़ सकते हैं-
'कमलनाथ की सुरक्षा में हुई चूक'- कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने इंदौर में लिफ्ट टूटने की घटना को गंभीर बताते हुए इसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि 'लिफ्ट के गिर जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कमलनाथ जी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही व चूक है. इसकी जांच हो और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई हो.
इस अस्पताल का निर्माण अभी-अभी हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए, तभी लिफ्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएं का गुबार भर गया. लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल लिफ्ट का लॉक खोला गया'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story