कमल हासन की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर की मारपीट, जानिए पूरा मामला

कांचीपुरम: तमिलनाडु में मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन के एक फैन की कांचीपुरम में पिटाई कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक कमल हासन की कार के नज़दीक पहुंच गया था और कार का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद वहां मौजूद कमल हासन की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसे बहुत मारा.
फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, युवक कमल हासन का फैन था, जिसने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि कमल हासन चुनाव प्रचार के बाद राजधानी चेन्नई लौट रहे थे. पुलिस को सौंपे जाने से पहले ही युवक को कमल हासन की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत पीटा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





