भारत

कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

admin
2 Nov 2023 4:22 PM IST
कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल
x

रोहतक। रोहतक जिले में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां नशे के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वारदात रोहतक के अजादगढ़ की है। यहां कांता देवी अपने दो बेटों के साथ किराए के घर में रहती थीं। मंगलवार रात कांता देवी खाना बना रही थीं। सभी छोटा बेटा संजय आया और नशे के लिए रुपए मांगने लगा।

मां ने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर संजय ने तवा उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी संजय मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी संजय पर मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय हर प्रकार का नशा करता है।

Next Story