भारत

Kalyugi father ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाया, महीनों बाद हुआ बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
5 Jun 2024 10:40 PM IST
Kalyugi father ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाया, महीनों बाद हुआ बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर
Lucknow: लखनऊमोहनलालगंज Mohanlalganj में बुधवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने एक माह पहले दफन की गई नाबालिग का शव जमीन से खोद कर निकाला. आरोप है कि नाबालिग की हत्या उसी के पिता ने की थी और उसे घर में ही दफन कर दिया था. शव को जल्दी गलाने के लिए नमक भी डाल दिया था. इस मामले में तफ्तीश के दौरान आरोपी के दो बच्चों ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी. इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव के राज मिस्त्री की पत्नी नाबालिग बेटी की हत्या करके शव घर में दफन करने की सूचना दी थी. इस पर आरोपी के घर पहुंच जांच पड़ताल और पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी के बच्चों ने पिता की खौफनाफ कहानी बयां की. इसके बाद आरोपी और बच्चों ने निशानदेही पर शव को जमीन खोद कर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पत्नी के मुताबिक छह मई को राजमिस्त्री की ने उससे मारपीट की थी. इससे नाराज सुनीता उसी दिन मायके चली गई थी. इसके बाद आरोपी 14 साल की बेटी, दो छोटे बेटों के साथ घर में अकेला था. 19 मई को पत्नी लौटी तो बेटी के न मिलने पर पति से पूछा. इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह कहीं चली गई है. इस बात को लेकर दोनों में खूब तकरार हुई. बीते सोमवार महिला ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की. घर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, तो नाबालिग के छोटे भाइयों ने हिम्मत जुटाकर हत्या की बात पुलिस को बता दी. पुलिस के अनुसार बच्चों ने अपने पिता को बहन की गला दबाकर हत्या करते हुए देखा था. घटना के दौरान आरोपी ने बच्चों को घर के बाहर दरवाजे पर खड़े रहने के लिए धमकाया था. एडीसीपी साउथ शशांक सिंह के मुाताबिक मजिस्ट्रेट के समक्ष घर की खोदाई कराकर शव बरामद कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पत्नी और उसके दोनों बच्चों के बयान दर्ज कराए गए हैं।
Next Story