भारत

घर पहुंचने से पहले काल के गाल में समाए: 3 स्टूडेंट की मौत, स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरी

jantaserishta.com
17 Dec 2021 2:23 PM IST
घर पहुंचने से पहले काल के गाल में समाए: 3 स्टूडेंट की मौत, स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरी
x
स्कूल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया.

तिरुनलवेली: तमिलनाडु के तिरुनलवेली जिले के एक स्कूल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं. दरअसल, एक प्राइवेट स्कूल की टॉयलेट की दीवार गिरने से हादसा हुआ है. शुक्रवार को सामान्य रूप से स्कूल खुला था. इस दौरान बच्चे पढ़ाई कर रहे थे.

बता दें कि घटना शैफ्टर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई. बच्चे स्कूल में थे. सुबह के वक्त स्कूल के टॉयलेट की दीवार भरभराकर गिर गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दीवार बच्चों पर गिरी. इसके नीचे बच्चे दब गए. आनन-फानन में बच्चों को दीवार के बाहर निकालने का प्रयास किया गया. हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया.
तिरुनलवेली के कलेक्टर वी विष्णु ने बताया कि स्कूल में दीवार गिरने से हादसा हुआ है, इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है. जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं. घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस औऱ बचाव दल पहुंच ही है. मलबे में और भी बच्चों के दबे होने की आशंका है. बचाव कार्य लगातार जारी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story