भारत

पैसा नहीं देने पर कलियुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार

Deepa Sahu
14 Sept 2021 12:11 AM IST
पैसा नहीं देने पर कलियुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार
x
बिहार के पूर्णिया (Purnia) में एक कलियुगी बेटे ने पैसों की खातिर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या (Father Murder) कर दी.

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया (Purnia) में एक कलियुगी बेटे ने पैसों की खातिर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या (Father Murder) कर दी. घटना मधुबनी ओपी के शिवधाम की है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बेटे संजीत पंडित को गिरफ्तार कर लिया. जिसने भी यह खबर सुनी उसे इस पर यकीन नहीं हुआ.

मृतक के बड़े बेटे रंजीत कुमार पंडित ने बताया कि उनके पिता सखीचंद पंडित घर पर रह कर रूफ फार्मिंग कर जीविका पार्जन करते थे. उसके छोटे भाई संजीत को स्मैक और नशे की लत लग गई थी. जिस कारण वो पिताजी से हमेशा पैसों की मांग करता था. घटना वाले दिन पैसा नहीं देने पर संजीत ने रोटी पकाने वाले तवे और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता सखीचंद की हत्या कर दी.
उसने बताया कि संजीत पैसों के लिए पिछले दो दिन से पिताजी के साथ मारपीट कर रहा था जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई.घटना के संबंध में मधुबनी ओपी के प्रभारी श्याम नंदन यादव ने बताया कि आरोपी संजीत पहले भी चोरी और नशाखोरी के आरोप में जेल जा चुका है. स्मैक के लिए वो अक्सर अपने पिता से लड़ाई-झगड़ा करता था. वारदात वाले दिन उसने अपने पिता की लाठी-डंडे और तवे से जमकर पिटाई की थी. सोमवार को इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई. पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Next Story