भारत

कलियुगी बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या, फिर पुलिस को गुमराह करने खेला ये खेल

Nil dhankar
10 Sept 2021 4:42 PM IST
कलियुगी बेटे ने गला घोंटकर की मां की हत्या, फिर पुलिस को गुमराह करने खेला ये खेल
x

DEMO PIC 

सनसनीखेज मर्डर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले से हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक कलियुगी बेटे ने कर्ज के 10 हजार रुपये वापस न देने पर अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मां के शव को खटिया से बांधा और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के SP राकेश सगर ने मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया.

आगर मालवा एसपी राकेश सगर ने बताया कि 8 सितंबर को थाना कोतवाली के ग्राम आमला में एक वृद्ध महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी. 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर मे खटिया से बंधी मिली व उसके पैरों से चांदी के कड़े गायब थे. घर का सामान बिखरा पड़ा था. प्रथम द्रष्टया लगा था कि हत्या चोरी के लिए की गई है. इस दौरान जानकारी लगने पर पुलिस के बाकी वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस टीम ने एफएसएल और सायबर सेल की मदद से जांच शुरू की.

पुलिस ने बताया कि, मृतिका सुगन बाई को उसके ही 26 साल के बेटे दिनेश ने 10 हजार रुपये उधार दिए थे. वह बार-बार मां से ये रुपये वापस ले रहा था. जब मां ने उसे ये रुपये देने से मना कर दिया तो वह नाराज हो गया. वह रात तीन बजे मां के पास गया और उनके पैरों के चांदी के कड़े मांगने लगा. जब मां ने कड़े भी नहीं दिए तो उसने रस्सी से मां का गला घोंट दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए माँ को कम्बल ओढ़ाकर ऊपर से रस्सी से बांध दिया. कमरे को अस्त व्यस्त कर दिया. पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल रस्सी, प्लायर, पेचकस तथा 1 किलो चांदी के कड़े बरामद कर लिए हैं. मामले की गम्भीरता देखते हुए एसपी आगर मालवा ने आरोपी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था. पुलिस ने कहा कि मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था.

Next Story