भारत

कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला, शराब के लिए 600 रुपए नहीं दिए तो डंडे से पीटा

jantaserishta.com
18 March 2022 8:38 AM IST
कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला, शराब के लिए 600 रुपए नहीं दिए तो डंडे से पीटा
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

उज्जैन: उज्जैन शहर के नानाखेड़ा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटा पिता से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. जब पिता ने देने से इनकार कर दिया, तो बेटे ने ये कदम उठा लिया.

दरअसल उज्जैन के वेद नगर के रहने वाले मूलचंद शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे. उनके बेटे ने अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब पिता ने इनकार कर दिया, तो बेटे ने लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ने शराब को लेकर हुए विवाद में पिता की हत्या कर दी. नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी ओपी अहीर बताया कि यह वेद नगर का मामला है. कल शाम 7:30 बजे मूलचंद वर्मा के बेटे अजय ने उनकी हत्या कर दी. बेटा शराब पीने के लिए पिता से पैसे मांग रहा था. नहीं देने पर दोनों में विवाद हुआ और इस दौरान बेटे अजय ने अपने पिता को खूब पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गए. इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story