भारत

कलयुगी मां: दो बच्चों की ली जान, फिर खुद भी लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
19 July 2021 9:39 AM IST
कलयुगी मां: दो बच्चों की ली जान, फिर खुद भी लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला
x
दर्दनाक घटना सामने आई है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghazaibad) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले के लोनी इलाके में एक 25 साल की महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या (Murder) करने के बाद फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी. महिला के बच्चों की उम्र पांच और सवा साल थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

लोनी बॉर्डर इलाके की उत्तरांचल कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की प्रिया दहिया ने 18 जुलाई की शाम को पहले अपनी 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या की. उसके बाद प्रिया ने 1 साल 6 महीने के अपने बेटे की भी गला दबाकर जान ले ली.
अपने दोनों बच्चों की जान लेने के बाद प्रिया ने खुद भी पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया. घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
महिला के इस कदम से हर कोई हैरान है. घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता था. ऐसे में चर्चा ये हो रही है कि आखिर प्रिया ने क्यों अपने दो मासूमों की जान ली और फिर खुद भी फंदे से झूल गई. प्रिया के इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story