भारत

कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा!

jantaserishta.com
12 Dec 2021 6:13 PM IST
कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा!
x
जानिए क्या है पूरा मामला.

मुजफ्फरपुर: मुजफफरपुर में एक नशेड़ी पिता की शर्मनाक करतूत उजागर हुई है। हैवान ने 13 साल की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले में पीड़ित किशोरी ने हिम्मत काम के साथ काम लिया। वह दिनभर अंदर ही अंदर घुटती रही कि क्या करे। अंत में उसने निश्चय किया कि पिता को इस पाप की सजा दिलवाकर रहेगी। वह अकेली ही मुशहरी थाने पर पहुंच गई। रोते हुए उसने पिता की करतूत की जानकारी थानेदार को दी।

थानेदार ने कॉल कर एसएसपी जयंतकांत को मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला थाने की दारोगा को किशोरी का बयान लेने के लिए मुशहरी भेजा। महिला थाना की पदाधिकारी ने वहां पहुंचकर किशोरी का बयान लिया। बयान में किशोरी ने महिला पदाधिकारी को घटना की विस्तृत जानकारी दी। बयान लेने के बाद रात दो बजे सदर अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। इसमें प्रारंभिक स्तर पर दुष्कर्म का साक्ष्य मिले।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वरीय अधिकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। उसी समय तीन बजे रात में आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता पूजा-पाठ के काम से जुड़ा है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां समस्तीपुर स्थित मायके गयी हुई थी। पिता दो साल पहले भी गलत हरकत कर चुका था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story