भारत

कालीचरण महाराज ने दिया विवादित बयान, फिर चर्चा में आए!

jantaserishta.com
8 Aug 2023 2:40 AM GMT
कालीचरण महाराज ने दिया विवादित बयान, फिर चर्चा में आए!
x
इंदौर; अपनी टिप्पणियों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कालीचरण महाराज ने एकबार फिर तीखा बयान दिया है। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़के हिंदू युवतियों को शिकार बनाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। लव जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि यदि वे काफिर (गैर मुस्लिम) लड़की से संबंध बनाएंगे तो जन्नत मिलेगी। कालीचरण महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वक्त में हिंदुओं को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लव जिहाद की घटनाओं पर लगाम लगाने के तरीके भी बताए।
कालीचरण महाराज रविवार को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा- हिंदुओं को लव जिहाद से सावधान रहने की जरूरत है। मुस्लिम लड़के हिंदू युवतियों को शिकार बनाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके भी आजमाने लगे हैं। इससे बचाने के लिए युवती के शरीर पर बंधे ताबीज और धागे निकलवाए जाने चाहिए। सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी लड़की को पिला दिया जाए। इससे युवती पर किया गया इस्लामिक टोना-टोटका खत्म हो जाएगा।
कालीचरण महाराज ने कहा की मेरे संपर्क में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यह प्रयोग किया है। इस उपाय से कई लड़कियां ठीक हो गई हैं। परिवार के सदस्यों को घर की महिला और युवती को मंदिर भगवान के दर्शन के लिए नियमित भेजना चाहिए। इससे वे हर तरह के टोने टोटकों से बची रहेंगी। ज्ञानवापी हमारी है और हमारी ही रहेगी। मुस्लिमों ने 5 लाख मंदिरों में तोड़फोड़ की। साल 1265 में महाकाल में भी तोड़फोड़ की गई। 500 साल तो उज्जैन में मंदिर ही नहीं था। बाद में राणोजी सिंधे राजाराम ने यह मंदिर बनवाया।
कालीचरण महाराज ने कहा- देश में राजा यानी प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक ऐसा होना चाहिए जो कट्टर हिंदूवादी हो। हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए। जो भी हिंदू हित की बात करे उसी को मतदान करें, जो सीता राम बोलेगा वही देश पर राज करेगा। गौ हत्या पर कानून बनाना चाहिए। लव जिहाद और धर्मांतरण पर कानून बनना चाहिए। हिंदू समाज के लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करना चाहिए। वोट नहीं देने से देश में इस्लाम हावी होगा। हमें ऐसा राजा चुनना चाहिए जो कट्टर हिंदुत्ववादी हो।
Next Story