भारत

महाराष्ट्र पुलिस को मिली कालीचरण की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर कोर्ट का फैसला

jantaserishta.com
4 Jan 2022 4:55 PM IST
महाराष्ट्र पुलिस को मिली कालीचरण की ट्रांजिट रिमांड, रायपुर कोर्ट का फैसला
x

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक वक्तव्य के बाद देशभर में सुर्खियां बटोर रहे कालीचरण महाराज को रायपुर की एक अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कालीरण महाराज के खिलाफ रायपुर के अलावा महाराष्ट्र के दो शहरों में भी मामले दर्ज किए गए थे। पिछले तीन दिन से महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने का प्रयास कर रही थी। मंगलवार को रायपुर की अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस को 6 तारीख तक की ट्रांजिट रिमांड पर कालीचरण महाराज को सौंपने के आदेश दिए हैं। 6 तारीख को महाराष्ट्र की ठाणे कोर्ट में कालीचरण महाराज को पेश करना होगा। उसके बाद 13 तारीख से पहले महाराष्ट्र पुलिस को रायपुर कोर्ट में करना होगा पेश। ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने जज भूपेंद्र कुमार वासनीकर की कोर्ट में दायर की थी याचिका।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story