भारत

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: किस रूट से होगी यात्रा

Harrison
21 May 2025 3:39 PM IST
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025: किस रूट से होगी यात्रा
x
विदेश मंत्रालय ने लॉटरी सिस्टम के माध्यम से कैलाश मानसरोवर के यात्रियों के नामों की घोषणा की है। जून से अगस्त के बीच 50-50 यात्रियों के 5 जत्थे रवाना होंगे। कोविड और भारत-चीन संबंधों के चलते 2019 में यह यात्रा बंद कर दी गई थी। इसे फिर शुरू करने की सहमति अक्टूबर 2024 में बनी थी।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पांच वर्ष बाद इस साल जून से एक बार फिर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर की यात्रा पर जा सकेंगे। इस बारे में चीन और भारत के बीच पहले से ही बनी सहमति के बाद बुधवार को विदेश मंत्रालय ने लॉट्री सिस्टम के जरिए सौभाग्यशाली यात्रियों के नामों की घोषणा की।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि जून से अगस्त के बीच 50-50 यात्रियों का कुल 15 जत्था मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होगा। इनमें से 50-50 के पांच यात्री जत्था लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर जाएंगे, जबकि 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे अलग-अलग समय नाथु ला रूट से रवाना होंगे। यह भी बताया गया है कि दोनों मार्ग काफी हद तक कार से जाने लायक बना दिए गए हैं, इसलिए यात्रियों को बहुत ही कम यात्रा पैदल करनी होगी।
लॉट्री सिस्टम से निकाले नाम
यहां एक कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्द्धन सिंह में चयनित यात्रियों के नाम लॉट्री सिस्टम के जरिए निकाले। विदेश मंत्रालय का दावा है कि लॉट्री प्रणाली कंप्यूटर आधारित है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है।
Next Story