भारत

कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

Nil dhankar
17 Nov 2024 1:00 PM IST
कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफ़ा
x

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर कैलाश गहलोत का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना की है।

कैलाश ने पत्र में लिखा है, 'शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।

मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'

Next Story