भारत

लिफ्ट हादसे में आखिरी बचे घायल कैफ ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 9 हुई

jantaserishta.com
23 Sept 2023 12:40 PM IST
लिफ्ट हादसे में आखिरी बचे घायल कैफ ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 9 हुई
x
वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था।
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में 15 सितंबर को हुए लिफ्ट हादसे में चार लोगों की मौत घटना के दिन ही हो गई थी। उसके अगले दिन पांच घायलों में से चार ने दम तोड़ दिया था। आखिरी बचे घायल की भी शुक्रवार रात मौत हो गई।
घायल कैफ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। उसे गंभीर आई थी। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था। शुक्रवार रात उसने 1:11 बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर नौ हो गई है। मरने वालों में कैफ के अलावा इस्ताक अली, अरुण तांती मंडल, विपोत मंडल, आरिस खान, असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, कुलदीप पाल और अरबाज अली शामिल हैं। बिसरख थाना इलाक़े की निर्माणाधीन सोसायटी आम्रपाली ड्रीम वैली में 15 सितंबर को सुबह लिफ्ट गिर गई थी।
हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जानकारी हासिल की थी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की थी। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया। कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story