भारत

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, घर के बाहर डेड बॉडी फेंककर भागे आरोपी

Nil dhankar
23 Sept 2023 6:50 AM IST
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, घर के बाहर डेड बॉडी फेंककर भागे आरोपी
x
सनसनी खेज मामला

पंजाब। कपूरथला जिले में एक 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई है. आरोपियों ने तलवारों से खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे. वहां खिलाड़ी के पिता से दरवाजा खुलवाया और कहा कि तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया है. पुलिस का कहना है कि कबड्डी खिलाड़ी का आरोपियों से विवाद चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना ढिलवां इलाके की है. कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया है. पुलिस की टीमों ने छापेमारी की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है. निजी दुश्मनी के कारण बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवारों और अन्य हथियारों से हत्या की गई है. एसएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर लिया है. हरदीप के पिता गुरनाम सिंह ने शिकायत में कहा कि पांच से छह लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया और चिल्लाए कि हमने तुम्हारे बेटे को मार डाला है.

शिकायतकर्ता ने कहा, जब उसने दरवाजा खोला तो उसने अपने बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया. उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. शिअद नेता ने कहा, 'पंजाब में हत्याएं, लूट, छीनाझपटी और डकैती रोजमर्रा की बात बन गई है. यह एक फैक्ट है कि भगवंत मान स्थिति संभालने में असमर्थ हैं. उन्हें बिना किसी देरी के पद छोड़ देना चाहिए.'


Next Story