भारत

कबड्डी मैच में मची अफरा-तफरी, गैलरी गिरने से 100 दर्शक हुए घायल

Admin2
22 March 2021 8:45 PM IST
कबड्डी मैच में मची अफरा-तफरी, गैलरी गिरने से 100 दर्शक हुए घायल
x
बड़ा हादसा

तेलंगाना के सूर्यपेट इलाके में सोमवार को कबड्डी मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। लकड़ी के तख्तों से बनी एक गैलरी के गिर जाने से 100 लोग घायल हो गए। यह इवेंट तेलंगाना कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया था और इसे 25 मार्च तक चलना है।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लकड़ी से बची गैलरी पर बैठे हुए कई दर्शक देखे जा सकते हैं। अचानक गैलरी के टूटने से दर्शक भी नीचे गिर गए। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Next Story