
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मेरठ: सर्दी के चलते कमरे में अंगीठी जला कर सोना मेरठ में एक परिवार पर कहर बन गया. कमरे में सो रहा पूरा परिवार खत्म हो गया. पति-पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए परिवार कमरे में अंगीठी जलाकर दरवाजे को बंद कर सो गया था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मामला मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले उद्यमी आलोक बंसल के घर नेपाल का रहने वाला चन्दर (38) में नौकर का काम करता था. चन्दर नेपाल के चाऊमाला जिला कैलाली का रहने वाला था. चन्दर की पत्नी राधा (35) और 4 साल की बेटी अंजली भी उसके साथ आलोक बंसल के घर की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में रहते थे.
आलोक बंसल ने पुलिस को सूचना दी कि चन्दर कमरे में अंगीठी जलाकर अपने परिवार के साथ सोया था और 1 जनवरी को शाम 4 तक जब कोई भी कमरे से बाहर नहीं आया तो वह कमरे में चन्दर को देखने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था. इसके बाद किसी तरह कमरे को खोला गया तो वहां का नजारा देख कर सबके होश उड़ गए.
कमरे में पति चन्दर और उसकी पत्नी राधा मृत थे, जबकि उनकी 4 साल की बेटी अंजली बेहोश थी, जिसको तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई. आलोक बंसल का कहना है कि चन्दर उनके घर लगभग 5-6 साल से काम कर रहा था.
आलोक बंसल का कहना है कि 31 तारीख की रात को घर की छत पर बोन फायर के बाद कुछ लकड़ियां बच गई थी जो चन्दर ने अपने कमरे में ले जाकर अंगीठी में जलाई और कमरा बंद कर लिया, दम घुटने से इनकी मौत हो गई. आलोक बंसल ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची और सभी के शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





