भारत

अलग अंदाज में नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव प्रचार के बीच डांस करने का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
25 April 2024 2:47 PM IST
अलग अंदाज में नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव प्रचार के बीच डांस करने का वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वह लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और रोड शो भी कर रहे हैं।
वहीं, चुनाव प्रचार के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुरुवार को अनोखा अंदाज देखने को मिला। वह जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के लिए मंच पर थिरकते हुए नजर आए। उनके इस अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि सिंधिया मंच पर 'सिंधिया... ओ सिंधिया' गाना बजते ही खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 'सिंधिया... ओ सिंधिया... ओ सिंधिया दिल से, सोचना अब क्या है... चुने मोदी फिर से' सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें भी थिरकने के लिए कहते हैं।
मंच के सामने मौजूद बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उनका साथ देते हैं और गाने पर थिरकने लगते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब वह चुनाव प्रचार के बीच मंच पर थिरकते नजर आए हों। इससे पहले भी सिंधिया गुना, शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों के बीच डांस करते नजर आ चुके हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने बेटे आर्यमन के साथ दिलचस्प अंदाज में चुनाव प्रचार करते दिखे, जिसमें उनके पुत्र बैलगाड़ी पर अपने पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story