भारत

मनचले की गोली का शिकार बनी छात्रा के परिजनों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया

jantaserishta.com
28 July 2023 12:28 PM IST
मनचले की गोली का शिकार बनी छात्रा के परिजनों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया
x
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मनचले द्वारा छात्रा अक्षया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अक्षया के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।
ज्ञात हो कि 10 जुलाई को अक्षया यादव अपनी साथी सोनाक्षी शर्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी तभी उस पर शातिर बदमाश सुमित रावत ने गोली चला दी। अक्षया गंभीर रूप से घायल हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया मगर प्राण रक्षा नहीं की जा सकी।
आरोपी तो सोनाक्षी को निशाना बनाने आए थे मगर निशाना बन गई अक्षया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे और उन्हें अक्षरा के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की, साथ ही अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story