भारत
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय सीट से भरा नामांकन
jantaserishta.com
16 April 2024 4:39 PM IST

x
शिवपुरी/गुना: मध्य प्रदेश के गुना संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंधिया ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गुना में टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंग बली के दरबार में माथा ठेका। उसके बाद सैकड़ों कारों का काफिला गुना से शिवपुरी पहुंचा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





