ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़ों से किया पलटवार, दुनिया के मुल्कों में सिर्फ 5% महिला पायलट, पर भारत में 15%

नई दिल्ली: संसद में मंगलवार और बुधवार को सत्ता दल और विपक्ष के बीच अलग तरह का विरोध देखने को मिला. हालांकि इस विरोध और सवाल का नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़ों से जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि, 'भारत में महिला पायलट की संख्या कुल स्टाफ का 15 प्रतिशत से अधिक है, जबकि दुनिया के अन्य देशों में महिला पायलट की संख्या केवल 5 प्रतिशत तक ही सीमित है. दरअसल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आवश्यकता पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि अब जबकि एयर इंडिया सरकार के पास नहीं है ऐसे में इस मंत्रालय का काम क्या है. बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विस्तार से इस पर जवाब दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





