भारत

थाने से नहीं मिल रहा न्याय, नागरिक विकास पार्टी ने सीएम से की शिकायत

Nilmani Pal
12 Aug 2023 3:07 AM GMT
थाने से नहीं मिल रहा न्याय, नागरिक विकास पार्टी ने सीएम से की शिकायत
x

रसड़ा(बलिया)। तहसील रसड़ा में नागरिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोगो को थाने में शिकायती पत्र का रिसीविंग नही मिलने पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आप को बताते चले कि नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर के मिशन रोड से अपनी मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए तहसील में पहुंच कर धरना प्रदर्शन दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने तहसीलदार संजय सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कर धरना समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद कोई प्राप्ति रसीद रिसिभिंग नहीं दिया जाता है। प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद नहीं दिए जाने से ऊपर के अधिकारियों द्वारा फरियादियों के पास कोई सबूत ना होने के कारण अधिकारी अग्रिम कार्रवाई नहीं कर पाते हैं जिससे लोगों को न्याय नहीं मिलता है इसलिए यह आवश्यक है कि पीड़ित व्यक्ति को जो थाने पर न्याय हेतु जाते हैं उनके दिए गए प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद रिसीविंग दिया जाए ताकि थाने से न्याय न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन के अधिकारियों तक अपनी फरियाद लेकर पहुंच सके जिससे उसको न्याय मिल सके उन्होंने थाने के एसएचओ सीओ को निर्देशित करने की मांग की जिससे हर व्यक्ति के प्रार्थना पत्र की रसीद मिल सके। इस मौके पर राजू सिंह,मंजीत चौहान, ब्रह्मदेव चौहान, शकील अहमद, पुष्पा चौहान, महेश राजभर, डब्लू यादव, विनय कुमार यादव, सुरेन्द्र चौहान, ममता देवी, गुड़िया, बिजली देवी, सावित्री देवी, आदि उपस्थित रहे।


Next Story