भारत

दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म मामले में न्याय, दोषी शिक्षक को उम्रकैद

jantaserishta.com
24 Oct 2026 2:09 PM IST
दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म मामले में न्याय, दोषी शिक्षक को उम्रकैद
x
जुर्माना भी लगाया.
रत्नागिरी: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चिपलून की विशेष अदालत ने शिक्षक उदय नामदेव वेल्हाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी शिक्षक पर जुर्माना भी लगाया है। यह मामला गुहागर तालुका के एक स्कूल का है, जहां आरोपी दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शिक्षक था।
विशेष अदालत के न्यायाधीश डी. बी. म्हालटकर ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष वरिष्ठ लोक अभियोजक पुष्पराज शशिकांत शेट्ये ने पैरवी की। यह घटना मार्च 2020 की है। जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च 2020 को बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उसकी मां ने बच्ची की हालत देखकर उससे प्यार से पूछताछ की।
इस दौरान बच्ची ने अपनी मां को शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने गुहागर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद मामले की सुनवाई चिपलून की विशेष अदालत में हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। गवाहों के बयानों और पेश किए गए सबूतों पर विचार करने के बाद अदालत ने उदय नामदेव वेल्हाल को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 17 अक्टूबर को कर्नाटक के मैसूरु की फास्ट ट्रैक अदालत ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में आरोपी कार्तिक को मौत की सजा सुनाई थी। बताया गया था कि बच्ची पिछले साल दशहरा उत्सव के दौरान अपने परिवार के साथ गुब्बारे बेचने के लिए मैसूरु आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story