भारत

आजम खान के साथ अब न्याय हुआ: शिवपाल यादव

jantaserishta.com
28 May 2023 5:11 PM IST
आजम खान के साथ अब न्याय हुआ: शिवपाल यादव
x

फाइल फोटो

कानपुर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि आजम खां को झूठे मामले में फंसाया गया और बरी होने के बाद अब उन्हें न्याय मिला। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि सभी झूठे मामलों में न्याय होगा। जल्द ही कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को भी न्याय मिलेगा।
सपा नेता आजम खान को हाल ही में एमपी/एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने हेट स्पीच मामले में बरी कर दिया। बुधवार को सेशन कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के मामले में सजा के आदेश को खारिज कर दिया। भड़काऊ भाषण मामले में आजम खां पर मुकदमा चला और उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी। निचली अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां ने सत्र अदालत में इसके खिलाफ अपील की थी।
शिवपाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा द्वारा झूठे मामलों में जेल भेजे गए सभी लोगों के साथ न्याय किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा, 'सपा 2024 का चुनाव सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर लड़ेगी।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story