भारत

जस्टिस देवराजू नागार्जुन मद्रास हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने

jantaserishta.com
6 April 2023 3:09 PM IST
जस्टिस देवराजू नागार्जुन मद्रास हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| जस्टिस देवराजू नागार्जुन ने मद्रास उच्च न्यायालय के एडिशनल जज के रूप में गुरुवार को शपथ ली। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश टी. राजा ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले वह तेलंगाना हाईकोर्ट में जज थे। जस्टिस नागार्जुन के शपथ ग्रहण के बाद मद्रास उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 60 हो गई है जबकि स्वीकृत पद 75 हैं।
महाधिवक्ता आर. शंमुगसुंदरम ने उनका परिचय कराते हुए बताया कि जस्टिस नागार्जुन का जन्म 15 अगस्त 1962 को हुआ था, ठीक उसी दिन मद्रास हाईकोर्ट की स्थापना के सौ वर्ष पूरे हुए थे।
वह अक्टूबर 2015 में तेलंगाना हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद नियुक्त हुए और सितंबर 2021 तक रजिस्ट्रार (नियुक्ति) और रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पदों पर काम किया।
इसके बाद 18 अक्टूबर 2021 से वह तेलंगाना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल बने और 24 मार्च 2022 को तेलंगाना हाईकोर्ट में जज के तौर पर प्रोन्नत हुए।
मद्रास बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.आर. कमलनाथन, मद्रास हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एस. मोहनकृष्णन और महिला वकील संघ की अध्यक्ष लुइजल रमेश ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story