भारत

जरा ध्यान दें! इस बैंक के ग्राहकों को RBI ने दिया बड़ा झटका

jantaserishta.com
3 Dec 2020 1:16 PM IST
जरा ध्यान दें! इस बैंक के ग्राहकों को RBI ने दिया बड़ा झटका
x

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी (HDFC) को बड़ा झटका देते हुए बैंक सभी की डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी है. RBI ने 02 दिसंबर को एक आदेश जारी करते हुए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और पेमेंट यूटिलिटी सर्विस पर रोक लगा दी है. इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने HDFC कस्टमर को नए क्रेटिड कार्ड जारी करने पर भी रोक लगाइ है. पिछले 2 साल में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सर्विस में कई बार दिक्कत आई है जिसकी वजह से केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है.

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि 2 दिसंबर को RBI ने आदेश दिया है. आदेश में आरबीआई ने कहा है कि हाल में बैंक की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पेमेंट यूटिलिटीज में लगातार ढेर सारी रुकावटें आती रही हैं. पिछले दो सालों से यह चल रहा है. हाल की घटना में 21 नवंबर को बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई थी. यह गड़बड़ी प्राइमरी डाटा सेंटर में पावर फेल होने के कारण हुई थी. पिछले दो सालों में बैंक के लिए यह तीसरा बड़ा झटका लगा है.
आरबीआई ने आदेश में बैंक को सलाह दी है कि वह फिलहाल अस्थाई यानी टेंपरेरी तौर पर डिजिटल बिजनेस से संबंधित सभी गतिविधियों की लांचिंग को रोक दे. एचडीएफसी बैंक अपने डिजिटल 2.0 को लांच करने की तैयारी कर रहा है. जिसमें ढेर सारे डिजिटल चैनल लांच होंगे. ऐसे में आरबीआई का यह आदेश बैंक के लिए बड़ा झटका है. इसके साथ ही अन्य सभी बिजनेस जनरेटिंग आईटी एप्लीकेशन को भी रोकने का आदेश दिया गया है. इसमें नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को सोर्सिंग करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.
आरबीआई ने आदेश में कहा है कि इसके अलावा बैंक का बोर्ड इस तरह की लैप्सेस की जांच करे और इसकी जवाबदेही भी तय करे. आरबीआई ने कहा है कि उपरोक्त कदम या नियम तभी हटाए जाएंगे जब उसे बैंक की ओर से संतुष्टि मिलेगी. यानी सभी चीजें सही होंगी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story