भारत

अभी बड़ा हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौत

Nilmani Pal
17 Dec 2021 8:04 PM IST
अभी बड़ा हादसा, कार सवार 4 लोगों की मौत
x
ब्रेकिंग

यूपी के लखनऊ के पास में शुक्रवार की देर रात शाम बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बेकाबू एसयूवी कार इंदिरा नहर आकर गिर गई। कार में करीब नौ लोग सवार थे। हादसे की खबर पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चार की मौत हो गई, दो लोगों को जीवित निकाल लिया गया है। बाकी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

लखनऊ के नगराम के भौरा कला के पास शुक्रवार की देर शाम को अचानक एक अनियंत्रित एसयूवी कार आई और इंदिरा नहर में जा गिरी। कार की स्पीड़ इतनी तेज थी कि पानी में गिरते तेज आवाज आई। आवाज की खबर आसपास के ग्रामीणों ने सुनी तो वह मौके पर दौड़ पड़े। कार के अंदर नौ लोग सवार थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि जब तक पुलिस पहुंचती इससे पहले ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने चार लोगों के शव को पानी से बाहर निकाला। जबकि दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Next Story