भारत

स्क्रैप के गोदाम में आग से लाखों का कबाड़ राख, 2 ट्रक भी जले

jantaserishta.com
25 Feb 2023 10:12 AM IST
स्क्रैप के गोदाम में आग से लाखों का कबाड़ राख, 2 ट्रक भी जले
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा दादरी थाना क्षेत्र के चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़े के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पहले तो लोगों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने लगीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट आ कर दो ट्रक समेत चार गाड़ियां भी जल कर खाक हो गईं। गोदाम में आग लगने के बाद उठ रही लपटें बहुत भीषण थीं। गोदाम में प्लास्टिक के सामान आदि रखे होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम में अपनी चपेट में ले लिया।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि चचेड़ा गांव में आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना 12.23 मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। 6 गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story