भारत

कबाड़ के गोदाम में लगी आग

Nilmani Pal
20 May 2023 11:21 AM IST
कबाड़ के गोदाम में लगी आग
x

गाजियाबाद। जिले के राज नगर एक्सटेंशन इलाके की एक सोसाइटी के पास बने कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. घटना के बाद दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. वहीं, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है.

आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है.मामला गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन इलाके का है, जहां पर एक सोसाइटी के पास में यह गोदाम है. इस कबाड़ के गोदाम में सुबह 8 बजे भीषण आग लगने की खबर फैल गई. इसके बाद दमकल की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीऔर आग बुझाने में जुटी हुई है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है. आग लगने की वजह से इलाके में काफी धुआं हो गया है. धुएं का गुब्बार दूर से ही नजर आ रहा है. दमकल के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है. थोड़ी देर में उसे पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा.


Next Story