बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने अपने पद का किया दुरूपयोग, बिजली चोरी को छुपाया

राजस्थान में एक तरफ विद्युत निगम लगातार वित्तीय घाटे में जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम के ही कनिष्ठ अभियंता द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर निगम को राजस्व हानि पहुंचाने का मामला सामने आया है. बिजली निगम बाड़मेर के कनिष्ठ अभियंता रामकेश मीणा द्वारा एक वर्ष पूर्व की गईं सतर्कता जांच के दौरान उपभोक्ता माधोसिंह को मीटर टैम्पर्ड कर बिजली चोरी करते पकड़ा था लेकिन उपभोक्ता से सांठ-गांठ होने के बाद वीसीआर में मीटर को टेम्पर्ड नहीं बता कर जला हुआ बता दिया गया और बिजली चोरी के तथ्य को छुपा लिया गया. इतना ही नहीं वीसीआर में कनिष्ठ अभियंता ने लोड भी कम दर्शाया है जिसके बाद राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन (एटक) के सचिव पवन डूडी ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत चेयरमैन डिस्कॉम भास्कर सावंत से की है जिसकी जांच मुख्य अभियंता बाड़मेर को सौंपी गईं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





