भारत

जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लिया

jantaserishta.com
31 July 2023 12:37 PM IST
जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लिया
x
आत्महत्या की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है। लगभग छह माह पहले भी यहां की एक जूनियर डॉक्टर ने इसी तरह आत्महत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विभाग में सरस्वती पीजी कर रही थी, वह कोहेफिजा इलाके में पति के साथ रहती थी, गर्भवती भी थी और उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। उसने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है।
सरस्वती मूल रूप से आंध्र प्रदेश की निवासी थी। ज्ञात हो कि इससे पहले इसी साल जनवरी में आकांक्षा माहेश्वरी नामक जूनियर डॉक्टर ने भी छात्रावास में सुसाइड किया था, वह बाल रोग विभाग में पी जी कर रही थी। उसने भी खुद को एक इंजेक्शन लगाया था और उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story