भारत
तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, बच्चों की मौत, महिला गंभीर
jantaserishta.com
9 May 2025 6:02 PM IST

x
आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने यह कदम उठाया.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि महिला को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बताया गया कि खसलोडीह गांव निवासी सोनू चौधरी की पत्नी आरती देवी अपने तीन बच्चों अविनाश कुमार (6), रानी कुमारी (3) और फूल कुमारी (2) के साथ घर से निकली। उसने तीनों बच्चों को एक खेत के पास स्थित कुएं में फेंका और इसके बाद खुद कूद गई।
पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद सभी को बाहर निकालकर तत्काल देवरी स्थित राजकीय स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला का पति सोनू चौधरी हैदराबाद में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही एक शादी में भाग लेने गांव आया था। जिस वक्त महिला घर से बच्चों के साथ निकली, उस वक्त वह घर पर नहीं था।
घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है, हालांकि आरती की सास सुषमा देवी ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। घटना की सूचना पर देवरी के पुलिस इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा पुलिस टीम के साथ खसलोडीह गांव पहुंचे और तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
Tagsगिरिडीहगिरिडीह न्यूज़महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांगGiridihGiridih NewsWoman jumps into the well with three children
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





