भारत
वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की मांग, अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित
jantaserishta.com
5 April 2024 4:23 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने देश के कई हिस्सों में लंबित मामलों के लिए अपने वकील के साथ अधिक समय बिताने की अनुमति मांगी थी।
राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले को 9 अप्रैल को फैसला सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने याचिका दायर कर कहा था कि उनके वकील के साथ बात करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिलता, उन्हें विभिन्न राज्यों में कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें वकील के साथ बात करने के लिए कुछ और समय दिया जाय।
उन्होंने अदालत से अपने वकील के साथ मिलने की संख्या प्रति सप्ताह पांच तक बढ़ाने का आग्रह किया। कोर्ट ने इस पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ईडी ने केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





