भारत

जज का कुत्ता गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 May 2024 9:43 AM IST
जज का कुत्ता गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

जज की पत्‍नी ने पड़ोसी दंपती और 12-14 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुत्ता चोरी करने और बेटियों को धमकाने आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
बरेली: यूपी के बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक जज का कुत्‍ता गायब हो गया। जज की पत्‍नी ने पड़ोसी दंपती और 12-14 अज्ञात लोगों के खिलाफ कुत्ता चोरी करने और बेटियों को धमकाने आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया, हरदोई जिले में तैनात जज का परिवार इज्‍जतनगर थाना क्षेत्र के सनसिटी में रहता है। परिवार का आरोप है, पड़ोसी डंपी अहमद ने उनके कुत्ते को गायब कर दिया। आशंका है कि कुत्‍ते की हत्या कर दी गई। 16 मई को डंपी ने दरवाजे पर आकर आवाज दी। उनकी दोनों बेटियां आई तो डंपी उनसे तेज आवाज में बात कर रहा था। तुम्हारे कुत्ते ने उसकी पत्नी को काटा है। कुत्ते को भी मार देंगे और मालिक को भी। पीरबहोड़ा से 12-14 लड़के बुला लिये। जज की पत्‍नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 18 मई को कुत्ता रात को छोड़ा था, तभी डंपी ने उसे गायब कर दिया।
स्ट्रीट डॉग्स का खून निकालकर उसे बेचने के एक आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जमानत दे दी है। पीएफए रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वैभव शर्मा और उनके कुछ साथी रात में आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाते हैं।
उनका खून निकालकर कुछ पशु चिकित्सकों की सहायता से चार से पांच हजार रुपये में जरूरतमंदों को बेच देते हैं। धीरज ने बताया कि 20 मई की रात को एक महिला ने बिशप मंडल कालेज के पास से चार-पांच कुत्ते पकड़कर किसी को ले जाते देखा। छानबीन करने पर पता चला कि घी मंडी आलमगिरिगंज का वैभव शर्मा था। पुलिस जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story