भारत

जज की मौत: आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
3 April 2022 6:41 PM IST
जज की मौत: आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हुआ कुछ यूं...
x
वहीं दूसरे जज गंभीर रूप से घायल हैं.

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर (MP Chhatarpur) में हुए सड़क हादसे में एक जज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे जज गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. इस घटना में वाहन चालक को भी गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के गुलगंज के समीप हुआ. बड़ामलहरा न्यायालय में जज ऋषि तिवारी अपने साथी जज आशीष मथौरिया के साथ छतरपुर आ रहे थे. गुलगंज के समीप पराचौकी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी.
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 गाड़ी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने न्यायाधीश ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे न्यायाधीश आशीष मथौरिया को गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया. इस हादसे में न्यायाधीश का चालक घायल हो गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story