भारत

जज उत्तम आनंद की हुई थी हत्या, सीबीआई ने हाईकोर्ट में कहा...

jantaserishta.com
23 Sept 2021 2:26 PM IST
जज उत्तम आनंद की हुई थी हत्या, सीबीआई ने हाईकोर्ट में कहा...
x

रांची: झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत से जुड़े मामले की गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सीबीआई की ओर से इस मामले की अभी तक की रिपोर्ट पेश की गई. सीबीआई ने अदालत में माना है कि जज उत्तम आनंद को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, अब एजेंसी हर एंगल से इस केस की जांच में जुटी है.

रांची हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर पेश हुए. सीबीआई ने अदालत को कहा है कि जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, इसकी साजिश किसने रची थी उनतक सीबीआई जल्द ही पहुंच जाएगी.
अदालत की ओर से इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त की गई है, कोर्ट का कहना है कि इस मामले के बाद अधिकारियों का मोरल डाउन है. अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो न्याय व्यवस्था के लिए ठीक नहीं होगा.
आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट की ओर से सीबीआई की रिपोर्ट पर नाखुशी जाहिर की गई थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि वह सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं है, जांच की रफ्तार काफी धीमी है. अभी तक सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, कई सवाल अनसुलझे हैं. इसी के बाद सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर की गुरुवार को पेशी हुई है. अब फिर रांची हाईकोर्ट ने सीबीआई को अगले हफ्ते रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
गौरतलब है कि इसी साल 28 जुलाई को जब जज उत्तम आनंद धनबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तब एक ऑटो से उनको टक्कर मारी गई थी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, इसी एक्सीडेंट में उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे, सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की थी और हाईकोर्ट से सुनवाई के लिए कहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story