भारत

जज उत्तम आनंद हत्याकांड: लखन और राहुल दोषी करार, पिछले साल हुआ था मर्डर

jantaserishta.com
28 July 2022 5:37 PM IST
जज उत्तम आनंद हत्याकांड: लखन और राहुल दोषी करार, पिछले साल हुआ था मर्डर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

धनबाद: झारखंड में आज ही के दिन सालभर पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज उत्तम आनंद की हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच सीबीआई ने की और अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. स्पेशल कोर्ट ने मामले के दो आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को साजिश रचकर हत्या करने और फिर सबूतों को छिपाने का दोषी पाया है. अदालत दोनों को सजा आने वाली 6 अगस्त को सुनाएगी.

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-302 और 201 के तहत दोषी ठहराया है. अब मामले की सुनवाई की अगली तारीख 6 अगस्त तय की गई है. तभी सीबीआई की विशेष अदालत दोनों आरोपियों की सजा का ऐलान करेगी. गौरतलब है कि पिछले साल 28 जुलाई को ही जज उत्तम आनंद की हत्या ऑटो से टक्कर मारकर कर दी गई थी. यहां देखें कैसे की गई थी जज उत्तम आनंद की हत्या...

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story