भारत

जज उत्तम आनंद मौत मामला, आज यहां से लौटेंगे दोनों आरोपी

jantaserishta.com
29 Dec 2021 9:53 AM IST
जज उत्तम आनंद मौत मामला, आज यहां से लौटेंगे दोनों आरोपी
x

धनबाद: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की मौत मामले में दोबारा वैज्ञानिक जांच के लिए गुजरात के गांधीनगर गए ऑटो चालक लखन वर्मा और सहयोगी राहुल वर्मा को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम बुधवार को धनबाद लौटेगी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्लाइट से बुधवार की शाम दोनों को रांची लाया जाएगा। रांची से सड़क मार्ग से उन्हें वापस लाने की तैयारी है।

न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने दूसरी बार ऑटो चालक और उसके साथी की ब्रेन मैपिंग, लाई डिटेक्टर, साइकोलॉजिकल टेस्ट सहित नार्को एनालिसिस की प्रक्रिया पूरी कराई। छह जनवरी को धनसार के पूर्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद की अगुवाई में पुलिस टीम दोनों को लेकर गुजरात के गांधीनगर गई थी। ऑटो चालक लखन वर्मा का नार्को एनालिसिस शुक्रवार को ही हो गया था।
बीच में दो दिनों की छुट्टी में एफएसएल बंद थी। सोमवार को राहुल वर्मा की नार्को एनालिसिस हुई। मंगलवार तक टेस्ट की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई। कोर्ट ने 29 दिसंबर तक दोनों की जांच कराने की स्वीकृति दी थी। लिहाजा सीबीआई का प्रयास है कि समय पर उन्हें धनबाद लाया जाय। रांची से लौटने के बाद दोनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। बुधवार की रात या फिर गुरुवार की सुबह उन्हें वापस धनबाद जेल भेजने की तैयारी है।
सीबीआई ने ऑटो चालक और सहयोगी का दोबारा वैज्ञानिक परीक्षण तो कराया, लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार भी सीबीआई को कोई नई जानकारी नहीं मिल सकी। जज की मौत मामले में सीबीआई ने दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में आरोप पत्र न्यायालय में दिया है। हालांकि हत्या के पीछे उनकी मंशा चार्जशीट में स्पष्ट नहीं है। सीबीआई ने आरोप पत्र में अंदेशा जताया है कि कांड के पीछे कोई मास्टरमाइंड हो सकता है। सीबीआई किंगपिन को खोजने में जुटी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story