कुत्ते बने मुसीबत! जज को बनाया निशाना, मचा हड़कंप, उठाया ये कदम

गोरखपुर: गोरखपुर के सेशंस हाउस परिसर सिविल लाइन में शनिवार की सुबह टहलने जाते समय निराश्रित कुत्तों ने अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) जय प्रकाश पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया। शोरगुल सुन कर आसपास से आए लोगों ने कुत्तों को भगाया। इस घटना के बाद गोरखपुर नगर निगम …
गोरखपुर: गोरखपुर के सेशंस हाउस परिसर सिविल लाइन में शनिवार की सुबह टहलने जाते समय निराश्रित कुत्तों ने अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) जय प्रकाश पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया। शोरगुल सुन कर आसपास से आए लोगों ने कुत्तों को भगाया। इस घटना के बाद गोरखपुर नगर निगम ने निराश्रित कुत्तों के रेस्कयू अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने कहा है कि जल्द ही टीम निकलेगी।
हमले की सूचना के बाद मौके पर अन्य न्यायाधीश और उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिसर के अन्य न्यायाधीशों और उनके परिवार के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में परिसर में निराश्रित कुत्तों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। सुबह सैर पर निकले कई लोगों को कुत्ते दौड़ा चुके हैं। लोगों की बातें सुनने के बाद एडीजे जय प्रकाश ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र लिखकर खुद पर हुए हमले की जानकारी दी है।
परिसर में बढ़े निराश्रित कुत्तों से बने भय के वातावरण से अवगत कराया है। उधर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। जल्द ही टीम भेज कर निराश्रित कुत्तों को रेस्क्यू कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।
