भारत

जज सस्पेंड, अश्लील VIDEO हुआ था वायरल

jantaserishta.com
1 Dec 2022 11:22 AM IST
जज सस्पेंड, अश्लील VIDEO हुआ था वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वीडियो में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे लेबर कोर्ट के जज और महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस जज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिनके पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होकर चर्चा का विषय बने हैं. हालांकि हाई कोर्ट ने बुधवार देर रात उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश भी जारी कर दिया है. कोर्ट ने वायरल वीडियो में अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे लेबर कोर्ट के जज और महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है.
हाई कोर्ट ने जिला जज के एक कथित अश्लील वीडियो को लेकर ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने पीड़ित महिला की याचिका पर बुधवार को तत्काल सुनवाई की थी. जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्जेंट याचिका पर सुनवाई थी.
हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा कि वीडियो के सभी सर्कुलेशन को ब्लॉक करने के लिए तत्काल कदम उठाएं. वीडियो में देखी जा रही महिला कर्मचारी ने अपनी निजता पर चिंता जताई है और एक अर्जेंट याचिका दायर की थी.
हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर वीडियो को तुरंत नहीं हटाया गया तो उसकी निजता को अपूरणीय क्षति हो सकती है. हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रशासनिक पक्ष से उचित कदम उठाए हैं. संबंधित अधिकारियों को वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है.
हाई कोर्ट ने कहा है कि न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 354C के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67A के प्रावधानों को ध्यान में रखा है, जिसमें वीडियो के आगे सर्कुलेशन, शेयरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से प्रथम दृष्टया कानूनों का उल्लंघन होता है. वीडियो के कंटेंट और गंभीर, अपूरणीय क्षति को ध्यान में रखा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story