भारत

जज ने भगवान को जारी किया समन, हाईकोर्ट हुआ नाराज, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Jan 2022 8:34 AM IST
जज ने भगवान को जारी किया समन, हाईकोर्ट हुआ नाराज, जानें क्या है पूरा मामला
x
पुलिस की तेज जांच की वजह से वो मूर्ति तो वापस आई लेकिन निचली कोर्ट ने जो आदेश दिया, वो जान सभी हैरान रह गए.

नई दिल्ली: तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों से कई बेशकीमती मूर्तियां चोरी हुई हैं. ऐसी ही एक मूर्ति मूलवर की भी चोरी हुई थी. अब पुलिस की तेज जांच की वजह से वो मूर्ति तो वापस आई लेकिन निचली कोर्ट ने जो आदेश दिया, वो जान सभी हैरान रह गए. कोर्ट की तरफ से भगवान को आने का समन भेज दिया गया.

निचली अदालत के इस फैसले को मद्रास हाई कोर्ट ने पलट दिया है. सबसे पहले उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि कोई भी जज भगवान को कैसे तलब कर सकता है. भगवान की मूर्ति को कैसे कोर्ट आने के लिए कह सकता है?
जानकारी के लिए बता दें कि ये सारा विवाद मूलवर की मूर्ति की वजह से हुआ. कुछ दिन पहले वो मूर्ति मंदिर से चोरी हो गई थी. बाद में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए उस मूर्ति को ढूंढ निकाला और फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ मंदिर में स्थापित कर दिया. लेकिन उस स्थापना के बाद निचले कोर्ट के जज ने कह दिया कि मूर्ति का निरीक्षण करना जरूरी है. ऐसे में उस निरीक्षण के लिए उन्होंने मूर्ति को कोर्ट में पेश करने को कह दिया.
जज के आदेश का पालन करने के लिए स्थापित मूर्ति को हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन ये देख स्थानीय लोग नाराज हो गए और एक शख्स ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी. वो याचिका इसी बात को लेकर थी कि कोई मूर्ति को कैसे समन भेज सकता है. अब हाई कोर्ट ने अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि वे हैरान हैं कि कोई जज ऐसा फैसला कैसे सुना सकता है.
हाई कोर्ट ने जोर देकर कहा है कि ऐसे मामलों में एक जज द्वारा एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया जा सकता था. ऐसे में एडवोकेट कमिश्नर मंदिर अधिकारियों संग मिलकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सकते थे. ऐसा होने पर भक्तों की श्रद्धा का मान भी हो जाता और मूर्ति का निरीक्षण भी सफल रहता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story