भारत

लालू से जुड़े चारा घोटाले को देख रहे जज कोरोना संक्रमित, सुनवाई टली

Rani Sahu
3 Jan 2022 11:47 PM IST
लालू से जुड़े चारा घोटाले को देख रहे जज कोरोना संक्रमित, सुनवाई टली
x
लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गये हैं

लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस वजह से सोमवार से मामले की सुनवाई तीन दिनों के लिए टल गई है। अदालत ने अगली तारीख छह जनवरी निर्धारित की है।

बता दें कि दस दिनों के अवकाश के बाद तीन जनवरी को कोर्ट खुला। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई की तारीख भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमा का सामना कर रहे आरोपियों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन सुनवाई टालनी पड़ी।
सिर्फ तीन आरोपियों की ओर से बहस की जानी है
निर्धारित तारीख तक जज पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जाते हैं तो मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी। मामले में बहस अंतिम चरण में है। सिर्फ तीन आरोपियों की ओर से बहस की जानी है। लालू समेत 99 आरोपियों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। मामले में बहस पूरी होते ही फैसले की तारीख निर्धारित की जाएगी। बता दें कि 25 साल पुराने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद समेत 102 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।


Next Story