भारत

जज ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 May 2026 7:16 PM IST
जज ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. न्यायिक सेवा से जुड़े जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला.
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, 35 वर्षीय अमन कुमार शर्मा को लेकर उनके भाई ने दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूचना दी कि 'मेरे भाई ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है.' सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जज अमन कुमार शर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने फंदे से लटककर जान दी. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जज अमन कुमार शर्मा के इस कदम से न्यायिक जगत में शोक की लहर है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story